मरीज को छोड़ ओटी से भागे कर्मी

खगडि़या. स्थानीय सदर अस्पताल में मंगलवार को भूकंप के दौरान सभी लोगों को अपने-अपने जान की पड़ी थी. नजारा ऐसा था कि समझ में नहीं आ रहा था कि लोग इतने असंयमित होकर क्यों भाग रहे हैं. इस दौरान अस्पताल में एक मरीज का बैंडेज किया जा रहा था. जैसे ही भूकंप के झटके महसूस […]

खगडि़या. स्थानीय सदर अस्पताल में मंगलवार को भूकंप के दौरान सभी लोगों को अपने-अपने जान की पड़ी थी. नजारा ऐसा था कि समझ में नहीं आ रहा था कि लोग इतने असंयमित होकर क्यों भाग रहे हैं. इस दौरान अस्पताल में एक मरीज का बैंडेज किया जा रहा था. जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए बैंडेज करने वाले कर्मी वहां से भाग खड़े हुए. देखते ही देखते ओटी वीरान हो गया. बेचारा मरीज किसी तरह रेंगता हुआ अस्पताल की सीढि़यों तक पहुंचा, लेकिन तब तक भूकंप शांत हो चुका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >