सुस्त अधिकारियों को भी भूकंप ने बनाया चुस्त

खगडि़या. मंगलवार को तीव्र झटके वाले भूकंप ने लगभग सभी लोगों के रोंगटे खड़े कर दिये. हालात ऐसा था कि जो ठीक से चल भी नहीं पाते थे उनको भागते हुए देखा जा रहा था. समाहरणालय में भी कुछ ऐसा ही माहौल देखा गया. जिस अधिकारी को कभी भाग दौड़ करते हुए नहीं देखा गया […]

खगडि़या. मंगलवार को तीव्र झटके वाले भूकंप ने लगभग सभी लोगों के रोंगटे खड़े कर दिये. हालात ऐसा था कि जो ठीक से चल भी नहीं पाते थे उनको भागते हुए देखा जा रहा था. समाहरणालय में भी कुछ ऐसा ही माहौल देखा गया. जिस अधिकारी को कभी भाग दौड़ करते हुए नहीं देखा गया है. भूकंप के झटके ने ऐसे अधिकारी को भाग-दौड़ करने के लिए मजबूर कर दिया. भूकंप से पहले समाहरणालय में सन्नाटा था. सभी अधिकारी अपने-अपने चेंबर में बैठ कर कार्य निबटा रहे थे. इसी बीच भूकंप हुई और सभी अधिकारी भाग खड़े हुए. कुछ अधिकारियों को तो चप्पल तक पहनने का समय नहीं मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >