पंचायत सचिव पर मुखिया ने लगाया गबन का आरोप

डीएम ने दिया जांच का आदेश मामला पेंशन राशि में गबन काखगडि़या . सदर प्रखंड के ओलापुर गंगौर पंचायत के पंचायत सचिव द्वारा पेंशन राशि का गबन कर लिया गया है. ओलापुर गंगौर पंचायत के मुखिया वाल्मीकि रजक ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. इधर डीएम ने […]

डीएम ने दिया जांच का आदेश मामला पेंशन राशि में गबन काखगडि़या . सदर प्रखंड के ओलापुर गंगौर पंचायत के पंचायत सचिव द्वारा पेंशन राशि का गबन कर लिया गया है. ओलापुर गंगौर पंचायत के मुखिया वाल्मीकि रजक ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. इधर डीएम ने मुखिया के शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. मुखिया ने डीएम को आवेदन देकर बताया कि पंचायत के पंचायत सचिव अशोक कुमार मंडल द्वारा पेंशन राशि का सात लाख रुपया गबन कर लिया गया है.उन्होंने बताया कि पंचायत के योजना की राशि भी लगभग सात लाख ले कर फरार है. गिट्टी, बालू, सीमेंट व मजदूर का रुपया बांकी है. उन्होंने पंचायत सचिव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >