14 से बंद होगा डुमरी नाव पुल पर परिचालन

खगड़िया: जान माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम राजीव रोशन ने डुमरी पुल के बगल में बनाये गये नाव पुल पर आवागमन रोकने का आदेश जारी किया है. दोनों एसडीओ को डीएम ने पत्र लिख कर 14 मई से नाव पुल पर छोटे वाहनों व आम लोगों के परिचालन पर पूर्णत: रोक […]

खगड़िया: जान माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएम राजीव रोशन ने डुमरी पुल के बगल में बनाये गये नाव पुल पर आवागमन रोकने का आदेश जारी किया है. दोनों एसडीओ को डीएम ने पत्र लिख कर 14 मई से नाव पुल पर छोटे वाहनों व आम लोगों के परिचालन पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्देश दिया है.

राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल एक व दो के कार्यपालक अभियंता के जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने एनएच 107 अवस्थित डुमरी नौका पुल पर आवागमन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. दोनों अभियंताओं ने आठ मई को सौंपे जांच रिपोर्ट में कहा था कि नाव को जोड़ कर बनाया गया पुल तकनीकी आधार पर सही है. नदी के जलस्तर बढ़ने से इन्होंने आवागमन को असुरक्षित बताया था. इधर, डीएम ने सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >