फोटो है 1 व 2 में कैप्सन : बैठक करते डीएम व उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रतिनिधि, खगडि़या जिले के उच्चतर,विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय में हो रही पठन-पाठन के समय शिक्षकों द्वारा किसी भी तरह के व्यवधान उत्पन्न करने वालों के ऊपर मामला दर्ज किया जायेगा. उक्त बातें सोमवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक में डीएम राजीव रोशन ने कही. उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षक का समर्थन कर रहे शिक्षकों पर भी यह निर्देश लागू होगा. डीएम ने उपस्थित डीइओ, डीपीओ व बीइओ को उपद्रव करने वाले शिक्षक को चिह्नित कर संबंधित प्रधानाध्यापक के द्वारा मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय के रैकिंग में गिरावट को लेकर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि सूबे में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का वर्ष 2013 में 13 वां था. लेकिन अब 38 वां है. उन्होंने उक्त विद्यालय के स्थिति में सुधार लाने का खास निर्देश दिया है. डीएम ने जिले के सभी अपूर्ण विद्यालय को माह जून तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया. वहीं वर्ष 2010 से वर्ष 2015 तक में शिक्षा विभाग के सभी योजनाओं का अद्यतन समीक्षा की. डीएम ने शिक्षा विभाग को कितना राशि आवंटित किया, कितना खर्च किया गया है और शेष बची राशि तथा कितने राशि उपयोगिता प्रमाण पत्र विभाग में जमा हुआ है. इसकी रिपोर्ट तीन दिनों में जिला कार्यालय मे समर्पित करने का निर्देश दिया है. बैठक में जिले के सभी डीपीओ, सभी बीइओ के अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ ब्रज किशोर सिंह उपस्थित थे.
उपद्रव करने वाले शिक्षक पर होगी कार्रवाई
फोटो है 1 व 2 में कैप्सन : बैठक करते डीएम व उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रतिनिधि, खगडि़या जिले के उच्चतर,विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय में हो रही पठन-पाठन के समय शिक्षकों द्वारा किसी भी तरह के व्यवधान उत्पन्न करने वालों के ऊपर मामला दर्ज किया जायेगा. उक्त बातें सोमवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग […]
