पुल निर्माण का कार्य पूरा करने की मांग

महेशखंूट. गोगरी प्रखंड अंतर्गत पकरैल पंचायत के लेवा धार में बनाये जा रहे पुल निर्माण को समय के अंदर पूरा करने की मांग ग्रामीणों ने की है. ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता विहीन कार्य किया जा रहा है. कार्य स्थल पर सूचना पट्ट नहीं लगाये जाने पर भी ग्रामीण सकल देव शर्मा, […]

महेशखंूट. गोगरी प्रखंड अंतर्गत पकरैल पंचायत के लेवा धार में बनाये जा रहे पुल निर्माण को समय के अंदर पूरा करने की मांग ग्रामीणों ने की है. ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता विहीन कार्य किया जा रहा है. कार्य स्थल पर सूचना पट्ट नहीं लगाये जाने पर भी ग्रामीण सकल देव शर्मा, सिकेंद्र कुमार, बबलू शर्मा आदि ने बताया कि किस योजना से पुल निर्माण की जा रही है तथा इस कार्य के ठेकेदार कौन है कितनी की लागत से बनाया जा रहा है. आम आदमी को इन बातें की जानकरी नहीं मिल पा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि धार में साल के पांच माह पानी जमा रहता है. ऐसे में समय सीमा के अंदर काम को पूरा करना ठेकेदार के लिए चुनौती बना हुआ है. पांच माह में मात्र पाइलिंग का काम हो पाया है. ग्रामीणों ने पुल निर्माण के अधिकारी से काम की गुणवत्ता की जांच करते हुए जल्द पूरा कराने की मांग की है. कहते हैं एसडीओएसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है. मामले की जांच की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >