मुजफ्फरपुर से अपहृत महिला पिरनगरा में मिली

प्रतिनिधि, बेलदौर (खगडि़या)थाना क्षेत्र के पिरनगरा गांव से स्थानीय पुलिस ने मुजफ्फरपुर से अपहृत महिला को बरामद कर संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया. उक्त महिला की बरामदगी को लेकर थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को ही एसआइ विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी. इस टीम ने स्थानीय […]

प्रतिनिधि, बेलदौर (खगडि़या)थाना क्षेत्र के पिरनगरा गांव से स्थानीय पुलिस ने मुजफ्फरपुर से अपहृत महिला को बरामद कर संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया. उक्त महिला की बरामदगी को लेकर थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को ही एसआइ विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी. इस टीम ने स्थानीय स्टेट बैंक से राशि निकासी कर रहे दिघौन गांव के मो सुलेमान के 20 वर्षीय पुत्र मो अकबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग पुलिस मिले. इसके आधार पर दिघौन निवासी मो राशिद के पिता मौ महबूब व छोटा भाई मो कासिद को शुक्रवार की रात हिरासत में लेकर जब दबाव बनाया, तो महिला की बरामदगी शनिवार को पिरनगरा गांव से हुई. मामले की सूचना पर पहुंची मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाने की पुलिस व स्थानीय पुलिस ने बरामद महिला से लगभग एक घंटे तक पूछताछ की. इस संबंध में मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाने के एसआइ मो हारुण व महिला सिपाही ललिता देवी ने बताया कि मोतीपुर थाने के रामपुर उगन गांव निवासी मो मुस्ताक ने बीते 30 अप्रैल को अपनी 45 वर्षीय पत्नी किस्मत परवीन के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज करवाया था. पीडि़त के आवेदन पर पुलिस अज्ञात लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 83/15 दर्ज कर अपहृता की तलाश कर रही थी. थानाध्यक्ष कपिलदेव कुमार ने बताया कि उक्त महिला का संबंध मो राशिद से है. इन दोनों के बीच मोबाइल से दोस्ती बढ़ी. महिला को मोह जाल में फंसा कर मो राशिद उसे मधेपुरा ले लाया, लेकिन मामले का खुलासा होने के बाद परिजनों पर दबाव बनाया गया तो पुलिस दबिश के कारण महिला को पिरनगरा लाकर छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >