14 मामलों का हुआ निष्पादन

-व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनफोटो है. 5 मेंकैप्सन: लोक अदालत में भाग लेते जज.खगडि़या. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से स्थानीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं […]

-व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनफोटो है. 5 मेंकैप्सन: लोक अदालत में भाग लेते जज.खगडि़या. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के आदेशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से स्थानीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश एनके श्री वास्तव ने की. मौके पर मोटर वाहन दुर्घटना व बीमा दावा से संबंधित मामले विभिन्न न्यायालयों से करीब 100 मामले लाये गये. मामले के निष्पादन के लिए चार बेंच बनाये गये थे. इसमें बेंच संख्या एक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय योगेश नारायण सिंह एवं अधिवक्ता कुमार कलानंद पीठासीन अधिकारी बनाये गये . पीठ संख्या दो के पीठासीन पदाधिकारी अतिरिक्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय कुष्ण मुरारी शरण एवं अधिवक्ता कुमार रतन साहु को बनाया गया . इसी प्रकार पीठ संख्या तीन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सहजानंद शर्मा तथा अधिवक्ता अनिरूद्ध कुमार, एवं पीठ संख्या चार में अंकुर गुप्ता प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी तथा अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार मिश्रा पीठासीन पदाधिकारी बनाये गये. मौके पर 14 मामले का निष्पादन किया गया. साथ ही दो लाख 56 हजार रुपये दावा की राशि पक्षकारों को दिलाया गया .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >