परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित इ किसान भवन में फसल को हुई क्षति के मुआवजा को लेकर वितरण पूर्व तैयारी की समीक्षा की गयी. अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार ने बीडीओ डॉ कुंदन, बीएओ श्रवण कुमार समेत सभी राजस्व कर्मचारियों, पंचायत सचिवों तथा किसान सलाहकारों के साथ बैठक की. बैठक में एसडीओ ने कहा कि फसल क्षति मुआवजा के वितरण को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है. मुआवजा वितरण के लिए अब तक प्राप्त दावों को निष्पादित करते हुए नये आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया चलना चाहिए. सभी किसानों को लगान रसीद उपलब्ध कराने के लिये कैंप लगाकर रसीद निर्गत किया जाये. रविवार से प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में कैंप लगाकर रसीद काटा गया, जहां जिस अंचल में जमीन है मुआवजा के लिए वहीं आवेदन देना होगा. अब तक तैयार सूची में जिनका नाम नहीं जा सका है उनका नाम पूरक सूची में भेजा जायेगा. मुआवजा का भुगतान खाता में ही दिया जायेगा. इस मौके पर कई किसानों ने अपनी समस्या के बारे में बताया. कई मामलों पर अभी भी असमंजसम की स्थिति बनी हुई है. मौके पर कई किसान सलाहकारों ने भी अपनी जिज्ञासाओं को भी शांत किया.
फसल क्षति के मुआवजा को लेकर एसडीओ ने दिया निर्देश
परबत्ता. प्रखंड मुख्यालय स्थित इ किसान भवन में फसल को हुई क्षति के मुआवजा को लेकर वितरण पूर्व तैयारी की समीक्षा की गयी. अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार ने बीडीओ डॉ कुंदन, बीएओ श्रवण कुमार समेत सभी राजस्व कर्मचारियों, पंचायत सचिवों तथा किसान सलाहकारों के साथ बैठक की. बैठक में एसडीओ ने कहा कि फसल क्षति […]
