जिले के स्नातक ग्रेड प्रखंड शिक्षकों ने कई बार दिया था वरीय पदाधिकारियों को आवेदनटीइटी, एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की खगडि़या जिला इकाई के प्रयास से हुआ आदेश जारीप्रतिनिधि, खगडि़या जिले के मध्य विद्यालयों में नियोजित स्नातक ग्रेड प्रखंड शिक्षकों ने उपस्थिति पंजी में नियोजित शिक्षकों के नाम आपसी वरीयतानुसार दर्ज करवाने के लिए जिले के वरीय पदाधिकारियों को कई बार आवेदन दिया था. टीइटी, एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की खगडि़या जिला इकाई के प्रयास से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), शिक्षा विभाग, खगडि़या ने विभागीय आदेश के आलोक में ज्ञापांक 1050 दिनांक 29 अप्रैल 2015 द्वारा जिले के सभी बीइओ व सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक को यह आदेश जारी किया कि स्नातक शिक्षक के रूप में नियोजित शिक्षक बेसिक ग्रेड के नियोजित शिक्षकों से वरीय होंगे. नियोजित शिक्षकों के नाम उपस्थिति पंजी में दर्ज कराना सुनिश्चित करें. जिले के मध्य विद्यालयों में लंबे समय से नियोजित शिक्षकों के वरीयता के विरोधाभास की स्थिति थी. क्योंकि राज्य के मध्य विद्यालयों में प्रथम बार स्नातक ग्रेड शिक्षकों की सीधी नियुक्ति हुई है. इसके पूर्व सभी नियुक्ति बेसिक ग्रेड में हुई थी तथा प्रोन्नति द्वारा स्नातक शिक्षक बने हैं. प्रारंभिक विद्यालयों में वर्ष 2012 के पूर्व के सभी नियोजित शिक्षक बेसिक ग्रेड के हैं, जो नव नियोजित वरीय ग्रेड (स्नातक ग्रेड) शिक्षकों से कनीय है. इसके पूर्व समान ग्रेड (बेसिक ग्रेड) में नियुक्ति व नियोजन होने के कारण योगदान तिथि को ही वरीयता का आधार माना जाता था.
नियोजित शिक्षकों की वरीयता क्रम जारी
जिले के स्नातक ग्रेड प्रखंड शिक्षकों ने कई बार दिया था वरीय पदाधिकारियों को आवेदनटीइटी, एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की खगडि़या जिला इकाई के प्रयास से हुआ आदेश जारीप्रतिनिधि, खगडि़या जिले के मध्य विद्यालयों में नियोजित स्नातक ग्रेड प्रखंड शिक्षकों ने उपस्थिति पंजी में नियोजित शिक्षकों के नाम आपसी वरीयतानुसार दर्ज करवाने के लिए […]
