बेलदौर. प्रकृति के बदलाव को दैवीय चमत्कार या कहर मानना लोगों के लिए बड़ी बात नहीं है. यही कारण है कि लोग कभी वृक्ष पर ईश्वरीय प्रतिमा की उभरती आकृति देख दैवीय चमत्कार मानकर पूजा अर्चना मंे जुट जाते हैं, तो कभी उलटे चांद की अफवाह पर अपशकुन की आशंका में पसोपेश में पड़ जाते हैं. रविवार को कुछ ऐसा ही मामला खरार्बासा गांव स्थित दामोदर पासवान के घर समीप एक गुल्लर के पेड़ पर देखने को मिला. बताया जाता है कि गुलर के वृक्ष पर उभरी हनुमान जी जैसी आकृति देख कर लोगों ने इस बात को दूर-दूर तक फैला दिया. इसकी खबर फैलते है आसपास से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. पेड़ पर हनुमान जी जैसी आकृति देख लोग इसे दैवीय चमत्कार मान कर पूजा-अर्चना करने लगे. गांव में गल्ुलर के पेड़ पर हनुमान जी की आकृति उभरने की चर्चा जोर शोर से चल रही है. मुखिया प्रतिनिधि संजय शर्मा ने बताया उक्त गुल्लर वृक्ष पर बजरंग बली की स्पष्ट प्रतिमा प्राकृतिक रूप से उभर रही है. आस्थावान ग्रामीण इस आकृति को दैवीय चमत्कार बता रहे हैं.
पेड़ पर उभरी हनुमान जी जैसी आकृति
बेलदौर. प्रकृति के बदलाव को दैवीय चमत्कार या कहर मानना लोगों के लिए बड़ी बात नहीं है. यही कारण है कि लोग कभी वृक्ष पर ईश्वरीय प्रतिमा की उभरती आकृति देख दैवीय चमत्कार मानकर पूजा अर्चना मंे जुट जाते हैं, तो कभी उलटे चांद की अफवाह पर अपशकुन की आशंका में पसोपेश में पड़ जाते […]
