फोटो है 7 में कैप्सन : शिलान्यास करते विधायक व अन्य. पसराहा. थाना क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विधायक रामानन्द सिंह ने कई सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया. इस अवसर पर सोंडीहा के जय बजरंग नाट्य कला मंच पर विधायक का सोण्डीहा की जनता ने स्वागत किया. इस बीच वक्ताओं ने विधायक को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया. शिक्षक रामसेवक प्रसाद सिंह ने स्थानीय समस्याओं के साथ नियोजित शिक्षकों के वेतनमान की समस्या को सदन में उठाने की अपील की. इस अवसर पर पसराहा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार ठाकुर, जदयू कार्यकर्ता प्रकाश सिंह ने विचार रखे. शिलान्यास के बहाने विधायक ने मौजूदा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशी पुत्र डॉ संजीव कुमार को जिताने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा की पहली बार खगडि़या से जिले का लाल एमएलसी का चुनाव लड़ रहा हैं. इसलिए तमाम जनप्रतिनिधि डॉ संजीव कुमार को जीताने में मेहनत करें. लगभग 50 लाख की लागत से सोंडीहा में बलदेव सिंह गेट से बाबुचकला तक सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया गया. मौके पर राधे प्रसाद सिंह, नगीना सिंह, सुबोध सिंह, संजीव सुमन, मनोज कुमार, नारायण, अरुण कुमार, मुकेश, दिलीप, सुनील यादव, रामसेवक प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे.
विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास
फोटो है 7 में कैप्सन : शिलान्यास करते विधायक व अन्य. पसराहा. थाना क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर विधायक रामानन्द सिंह ने कई सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया. इस अवसर पर सोंडीहा के जय बजरंग नाट्य कला मंच पर विधायक का सोण्डीहा की जनता ने स्वागत किया. इस बीच वक्ताओं ने विधायक को […]
