गेहूं खरीद को लेकर पहल नहीं दिखती

चौथम. प्राकृतिक आपदा की मार झेलते किसान किसी तहर गेहूं की फसल तैयार कर घर ले आये हैं. पर, इस बार प्रशासन गेहूं अधिप्राप्ति की दिशा में सुस्त नजर आ रहा है. अब तक गेहूं अधिप्राप्ति की दिशा में कोई भी प्रशासनिक पहल नहीं की जा रही है. सरकार शायद गेहूं की अधिप्राप्ति को इस […]

चौथम. प्राकृतिक आपदा की मार झेलते किसान किसी तहर गेहूं की फसल तैयार कर घर ले आये हैं. पर, इस बार प्रशासन गेहूं अधिप्राप्ति की दिशा में सुस्त नजर आ रहा है. अब तक गेहूं अधिप्राप्ति की दिशा में कोई भी प्रशासनिक पहल नहीं की जा रही है. सरकार शायद गेहूं की अधिप्राप्ति को इस बार घाटे का सौदा मान रही है. विदित हो कि इस बार गेहूं के फसलों पर आयी आपदा की मार से पैदावार पर बुरा असर पड़ा है. एक तो उपज दर में कमी आयी है, तो दूसरी ओर जो भी तैयार फसल किसानों के घर तक आयी, उसकी क्वालिटी अच्छी नहीं दिखती है. बावजूद प्रखंड क्षेत्र बड़े किसान सरकार की ओर से गेहूं अधिप्राप्ति की आस लगाये है. अधिकारी भी इस वर्ष गेहूं अधिप्राप्ति के संदर्भ में कुछ कहने से लाचार दिख रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >