श्री मद्भागवत कथा के अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालु

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के कोसी उच्च विद्यालय पनसलवा परिसर में आयोजित सात दिवसीय शतचंडी सह श्री मद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञस्थल पर उमड़ी. यज्ञ के अंतिम दिन प्रथम चरण के प्रात:कालीन पूजा अर्चना व हवन करने को लेकर यज्ञस्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ पीले वस्त्रों में पूजा की सामाग्री […]

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के कोसी उच्च विद्यालय पनसलवा परिसर में आयोजित सात दिवसीय शतचंडी सह श्री मद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञस्थल पर उमड़ी. यज्ञ के अंतिम दिन प्रथम चरण के प्रात:कालीन पूजा अर्चना व हवन करने को लेकर यज्ञस्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ पीले वस्त्रों में पूजा की सामाग्री लेकर जुट गयी. यज्ञ के मुख्य यजमान नुतन कुमार सिंह पटेल व अलका कुमारी को वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा प्रारंभ कराकर आचार्य कौशल जी व आचार्य शंभुनाथ जी ने पूजा व हवन शुरू की. मौके पर स्वामी आगमानंद जी महारा समेत पंडित भूषण जी, पंडित प्रेमशंकर भारतीय,पंडित चंद्रकांत जी, पंडित पुनित पाठक वृदावन व पंडित मांगन जी, जयप्रकाश सिंह, जदूय जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, बेचनारायण ठाकुर, सरपंच दिनेश पंडित, त्रिभुवन कुमार, बिकेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >