हड़ताल को सफल बनाने का लिया निर्णय

खगडि़या. टीइटी /एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की बैठक शशिभूषण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तरी में हुई. बैठक में शिक्षकों ने विनाशकारी भूकंप में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. उसके बाद सदर प्रखंड के कोर कमेटी का गठन किया गया. इसमें […]

खगडि़या. टीइटी /एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ की बैठक शशिभूषण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तरी में हुई. बैठक में शिक्षकों ने विनाशकारी भूकंप में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. उसके बाद सदर प्रखंड के कोर कमेटी का गठन किया गया. इसमें कृति आलोक को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. ब्रजेश कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष जबकि सचिव प्रणव प्रसून को चुना गया. कोषाध्यक्ष के पद पर कृष्ण कुमार को चुना गया. उपसचिव को भार सत्यम को सौंपा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >