परबत्ता. प्रखंड के कबेला गांव में मंगलवार को दबंगों द्वारा प्रशासन के लोगों पर रोड़ेबाजी किया. प्रशासन के लोग दो पक्षों के बीच में गत कुछ दिनों से चल रहे भूमि विवाद में तनाव बढ़ने के कारण मौके पर मामले को सुलझाने के लिए पहुंचे थे. कवेला गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर कुछ महीनों से विवाद चल रहा था. पूर्व में अंचल व पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया था. सोमवार को एक पक्ष के लोगों ने आदेश का उल्लंघन करते हुए रास्ते की जमीन पर झोंपड़ी बनाना शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर मंगलवार को सीओ शैलेंद्र कुमार व थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे तो अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया. प्रशासन के लोगों को भी चोटें आयी. परबत्ता थाना में सीओ के आवेदन पर आशुतोष ठाकुर व सुदेश ठाकुर समेत दस अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
भूमि विवाद सुलझाने गये सीओ पर पथराव
परबत्ता. प्रखंड के कबेला गांव में मंगलवार को दबंगों द्वारा प्रशासन के लोगों पर रोड़ेबाजी किया. प्रशासन के लोग दो पक्षों के बीच में गत कुछ दिनों से चल रहे भूमि विवाद में तनाव बढ़ने के कारण मौके पर मामले को सुलझाने के लिए पहुंचे थे. कवेला गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते को […]
