चौथम. आधार कार्ड डिलेवरी में डाकिया की चांदी काट रही है. डाक द्वारा आये आधार कार्ड को डाकिया द्वारा घर घर पहुंचाने के एवज में अतिरिक्त 20 रुपया लिया जा रहा है. इस तरह अगर एक डाकिया दिन भर में पांच आधार कार्ड भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं तो उनको सौ रुपया आराम से हो रहा है, जबकि डाकिया को नि:शुल्क वितरण करना है. मालपा गांव के दर्जनों लोगों ने स्थानीय डाकिया संजय कुमार द्वारा प्रत्येक को आधार कार्ड देने में 20-20 रुपया अवैध वसूली की शिकायत की है. उप डाकपाल पाल मधु कुमार ने बताया कि डाकिया को आधार कार्ड मुफ्त वितरण करना है. विभाग द्वारा इसका कोई शुल्क नहीं निर्धारित किया गया है. डाकिया द्वारा यदि ऐसा किया जाता है तो वह अवैध है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी .
आधार कार्ड वितरण में डाकिया की काट रही चांदी
चौथम. आधार कार्ड डिलेवरी में डाकिया की चांदी काट रही है. डाक द्वारा आये आधार कार्ड को डाकिया द्वारा घर घर पहुंचाने के एवज में अतिरिक्त 20 रुपया लिया जा रहा है. इस तरह अगर एक डाकिया दिन भर में पांच आधार कार्ड भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं तो उनको सौ रुपया आराम से […]
