ऊंची व लंबी कूद, गोला फेंक में 408 अभ्यर्थी हुए सफल

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रतिदिन रिपोर्ट जिला के वेबसाइट पर प्रकाशित किया जा रहा है

खगड़िया. गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता की जांच परीक्षा बुधवार को हुई. परीक्षा के लिए 1400 अभ्यर्थियों प्रवेश पत्र जारी किया गया था. जिसमें से कुल 1027 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. 1600 मीटर की दौड़ में 428 उम्मीदवार सफल हुए. 428 अभ्यर्थियों के ऊंचाई एवं सीना की माप की गयी. इनमें से 20 अभ्यर्थी गृहरक्षक में नामांकन के लिए ऊंचाई अथवा सीना के निर्धारित मापदंड पूरा नहीं करने के कारण असफल घोषित किए गये. ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षा में सफल होकर कुल 408 अभ्यर्थी मेधा- सूची के लिए योग घोषित हुये. इनमें से मेडिकल टेस्ट में जो उम्मीदवार अनफिट पाए जाएंगे. उन्हें मेधा सूची में शामिल नहीं किया जाएगा. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रतिदिन रिपोर्ट जिला के वेबसाइट पर प्रकाशित किया जा रहा है. जिला प्रशासन स्वच्छ एवं पारदर्शी परीक्षा के प्रति कटिबंध हैं. ऐसे में सभी उम्मीदवारों से निवेदन किया जाता है कि किसी दलाल के प्रभाव में ना आए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >