बेलदौर. थाना क्षेत्र के चोढली बहियार मे थ्रेसिंग के लिए रखी गेहूं की ढेर मे आग लगने से तीन बीघे की फसल जलकर खाक हो गया. घटना बुधवार की रात घटित हुई. इस संदर्भ मंे गांव के पीडि़त किसान शंकर चौधरी ने पुलिस को बताया कि इतमादी पचबीघी के मोहन चौधरी को उक्त खेत बटाई पर दिया था. लेकिन जब उससे खेत लेकर खुद खेती करवाया तो इस वह आग बबुला रहने लगा एवं फसल को नुकसान पहुचाने की ताक मंे जुट गया. घटना की रात गेहूं थ्रेसिंग के लिए अन्य किसान मे ललिता देवी ,कोको देवी ,चंदन देवी ,खुशी कुमारी ,गौरी चौधरी एवं सदानंद चौधरी अपने अपने गेहूं ढेर के साथ रखवाली में जुटे थे. ताकि पीडि़त किसान के साथ खुद के गेहूं फसल की भी थ्रेसिग कर सके. इसी दौरान किसी ने आकर गेहूं के ढेर मे आग लगा दी. जिसके कारण तीन बीघे की गेहंू ढेर समेत समीप रखे उक्त किसान के गेहूं भी जलकर खाक हो गया. किसान के शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गयी है.
तीन बीघे की गेहूं ढेर में आग लगने से जलकर हुआ खाक
बेलदौर. थाना क्षेत्र के चोढली बहियार मे थ्रेसिंग के लिए रखी गेहूं की ढेर मे आग लगने से तीन बीघे की फसल जलकर खाक हो गया. घटना बुधवार की रात घटित हुई. इस संदर्भ मंे गांव के पीडि़त किसान शंकर चौधरी ने पुलिस को बताया कि इतमादी पचबीघी के मोहन चौधरी को उक्त खेत बटाई […]
