लाभुक पर दर्ज होगी प्राथमिकी

खगड़िया: इंदिरा आवास योजना में अनियमितता के आरोप में गोगरी प्रखंड के पूर्व बीडीओ राजेंद्र राम से स्पष्टीकरण मांगा गया है. डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने पूर्व बीडीओ श्री राम को पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर अपना जवाब देने को कहा है. डीडीसी ने बीडीओ से अंतिम स्मार पत्र भेजते हुए उनसे जवाब […]

खगड़िया: इंदिरा आवास योजना में अनियमितता के आरोप में गोगरी प्रखंड के पूर्व बीडीओ राजेंद्र राम से स्पष्टीकरण मांगा गया है. डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने पूर्व बीडीओ श्री राम को पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर अपना जवाब देने को कहा है. डीडीसी ने बीडीओ से अंतिम स्मार पत्र भेजते हुए उनसे जवाब मांगा है डीडीसी ने बीडीओ को लिखे पत्र में कहा है कि अगर उनका जवाब प्राप्त नहीं होता है तो यह समझा जायेगा कि इस मामले में उन्हें कुछ नहीं कहना है. इस स्थिति में तथा उनके (बीडीओ) विरुद्ध विभाग को लिखा जायेगा. अधिवक्ता जीतेंद्र नाथ मिश्र के शिकायत पर पूर्व जिला एमडीएम प्रभारी राहुल वर्मन ने इंदिरा आवास मामले की जांच कर पूर्व बीडीओ के विरुद्ध रिपोर्ट समर्पित किया था. इसके बाद आरोपी उक्त बीडीओ से 7 अगस्त 2014 , 23 दिसंबर 2014, 12 जनवरी, 2 फरवरी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीडीसी ने स्पष्टीकरण मांगा है.

किंतु अब तक बीडीओ ने अपना जवाब नहीं सौंपा है. इसके बाद एक बार फिर उनसे जवाब मांगा गया है. इधर इंदिरा आवास कालाजार विशेष पैकेज का लाभ गलत तरीके से लाभ उठाने वाले लाभुक के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं.

डीडीसी ने लाभ देने वाले बीडीओ के साथ-साथ लाभ पाने वाले लाभुक पर भी कार्रवाई करने को कहा है. डीडीसी श्री अंसारी ने गोगरी बीडीओ को पत्र लिख कर लाभुक पर प्राथमिकी दर्ज कराने तथा योजना की राशि वसूलने का निर्देश दिया है. जानकारी के मुताबिक पूर्व में भी गोगरी बीडीओ को लाभुक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिये गये थे. अनुपालन नहीं होने के बाद डीडीसी ने एक बार फिर बीडीओ को कार्रवाई करते हुए तीन दिनों में जिला स्तर पर रिपोर्ट भेजने को कहा है. बताते चलें कि गोगरी के पूर्व बीडीओ वर्तमान समय में मधेपुरा जिले के धैलाढ प्रखंड में बीडीओ के पद पर पदस्थापित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >