प्रशिक्षण शिविर लगाया

खगडि़या. रामनवमी के अवसर पर सदगुरू देव जी महाराज की प्रेरणा से मानव सेवा दल आश्रम विभाग के द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी महात्मा संतोषानंद जी ने की. संचालन उप जिला प्रमुख संजीत कुमार ने किया. प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक सुधीर कुमार चौधरी ने आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भावना की […]

खगडि़या. रामनवमी के अवसर पर सदगुरू देव जी महाराज की प्रेरणा से मानव सेवा दल आश्रम विभाग के द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी महात्मा संतोषानंद जी ने की. संचालन उप जिला प्रमुख संजीत कुमार ने किया. प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक सुधीर कुमार चौधरी ने आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भावना की शक्ति से एकता व अखंडता की चर्चा की. प्रशिक्षण शिविर में नि:शुल्क प्याऊ लगवाने, स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर लगाने आदि की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में जिला प्रधान चंद्रदेव यादव, बेगूसराय के शंकर यादव, राज कुमारी बहन, लक्ष्मी बहन आदि ने मार्ग दर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >