अलौली. मेघौना पंचायत के दुनियाही सिरसिया गांव में आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का समापन रविवार को किया गया. इसमें 108 तरह की मूर्तियों का निर्माण किया गया था, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. वहीं यज्ञ शाला में अष्टजाम किया जा रहा था. विशाल पंडाल में विष्णु भगवान की मूर्ति के समक्ष दुनियाही महंत बालेश्वर दास, देवानंद झा हवन कर रहे थे. रासलीला का भी आनंद लोगों ने उठाया. समापन के पूर्व बनारस से आयी साध्वी इंदुमति रामायणी ने रामायण के माध्यम से अनेकों प्रेरक प्रसंग सुनाया. उन्होंने 108 को शुभ बताते हुए इसकी चर्चा की. बीच-बीच में भक्ति गीतों पर दर्शक झूमते रहे. विष्णु महायज्ञ समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद यादव,उपाध्यक्ष रामप्रीत मुखिया, सचिव आलोक कुमार भारती, व्यवस्थापक नंदकिशोर यादव, कोषाध्यक्ष बालेश्वर दास, एवं समस्त ग्रामीणों ने गाजे-बाजे एवं जुलूस से साथ महायज्ञ का समापन किया.
नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का समापन
अलौली. मेघौना पंचायत के दुनियाही सिरसिया गांव में आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का समापन रविवार को किया गया. इसमें 108 तरह की मूर्तियों का निर्माण किया गया था, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. वहीं यज्ञ शाला में अष्टजाम किया जा रहा था. विशाल पंडाल में विष्णु भगवान की मूर्ति […]
