नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बेला नोवाद, पिरनगरा व कैंजरी का भ्रमण कर कला जत्था टीम ने बाल विवाह, बालश्रम कानून अपराध एवं लड़की पढ़ाओ देश बचाओ आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों के बीच जागरूकता फैलायी एवं झांकी प्रस्तुत की. शनिवार को कला जत्था टीम के कलाकारों ने सर्व शिक्षा अभियान के बैनर तले […]

बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बेला नोवाद, पिरनगरा व कैंजरी का भ्रमण कर कला जत्था टीम ने बाल विवाह, बालश्रम कानून अपराध एवं लड़की पढ़ाओ देश बचाओ आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों के बीच जागरूकता फैलायी एवं झांकी प्रस्तुत की. शनिवार को कला जत्था टीम के कलाकारों ने सर्व शिक्षा अभियान के बैनर तले नुक्कड़ नाटक किया. झांकी व नुक्कड़ नाटक देखने के लिए महिलाओं व बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी. नुक्कड़ नाटक से प्रभावित होकर महिलाओं ने भी बेटे की तरह बेटियों को पढ़ाने एवं सही उम्र पर ही शादी करने का संकल्प लिया. मौके पर मुखिया, बीइओ शंकर साह, कला जत्था के उमेश कुमार, श्याम कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >