फोटो है 9 मेंकैप्सन- ध्वजारोहण करते श्रद्धालु खगडि़या. जिले का शहरी व ग्रामीण क्षेत्र शनिवार को भये प्रकट कृपाला, दिन दयाला… से गुंजायमान हो उठा. सभी मंदिरों में रामनवमी के अवसर पर श्रद्घालुओं भीड़ उमड़ पड़ी. स्टेशन रोड के हनुमान मंदिर, राजेंद्र चौक के पंचमुखी मंदिर सहित सभी मंदिरों में शंख ध्वनि के साथ श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया. शहर के ह्रदय स्थल राजेंद्र चौक सहित अन्य सड़कें महावीर ध्वज, बैनर, रामनाम पताका और तोरण द्वार से सजी हुई थीं. खगडि़या जंक्शन के समीप स्थित महावीर मंदिर में रामनवमी पर खास व्यवस्था की गयी है. महावीर मंदिर के पट शनिवार तड़के दो बजे खोल दिये गये थे और सुबह से ही मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ था. मंदिर से जुड़े महेश केडिया ने बताया कि राम जन्मोत्सव के मौके पर 11 किलो लड्डू का भोग लगाया गया. प्रसाद के लिए एक क्विंटल क्विंटल लड्डू की व्यवस्था की गयी थी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर में विभिन्न जगहों पर पुलिस बल भी तैनात थे.
्रधूमधाम से मनी रामनवमी
फोटो है 9 मेंकैप्सन- ध्वजारोहण करते श्रद्धालु खगडि़या. जिले का शहरी व ग्रामीण क्षेत्र शनिवार को भये प्रकट कृपाला, दिन दयाला… से गुंजायमान हो उठा. सभी मंदिरों में रामनवमी के अवसर पर श्रद्घालुओं भीड़ उमड़ पड़ी. स्टेशन रोड के हनुमान मंदिर, राजेंद्र चौक के पंचमुखी मंदिर सहित सभी मंदिरों में शंख ध्वनि के साथ श्रीराम […]
