युवक के साथ दो युवतियां बरामद

खगडि़या. नगर थाना क्षेत्र के भगत टोला से पुलिस ने प्रेम प्रसंग में फरार दो युवतियों को बरामद किया है. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के डंडारी गांव निवासी बलराम कुमार अपने संबंधी के यहां भगत टोला में दो युवतियों के साथ छिप कर रह रहा था. गुप्त […]

खगडि़या. नगर थाना क्षेत्र के भगत टोला से पुलिस ने प्रेम प्रसंग में फरार दो युवतियों को बरामद किया है. थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के डंडारी गांव निवासी बलराम कुमार अपने संबंधी के यहां भगत टोला में दो युवतियों के साथ छिप कर रह रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर टाइगर मोबाइल शिव कुमार व प्रेम कुमार ने छापेमारी की. बलराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. दोनों युवतियां छत्तीसगढ़ के रायपुर की बतायी जा रही है. दोनों युवतियों को अल्पावास गृह में रखा गया है. उनके परिजन को सूचना दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >