खगडि़या :सौ शैय्या अस्पताल में महिला चिकित्सकों की कमी अब मरीजों को नहीं खलेगी. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मीरा सिंह ने नये सिरे से महिला चिकित्सकों की ड्यूटी का चार्ट बनाया है.
डॉ सिंह ने बताया कि अस्पताल में कुल तीन महिला चिकित्सक हैं. ओपीडी सुबह 8 बजे से 2 बजे तक एक-एक महिला चिकित्सक को प्रसव कक्ष में प्रतिनियुक्त किया गया है. एक महिला चिकित्सक को दिन के 2 बजे से रात 8 बजे तक लगाया गया है. एक महिला चिकित्सक को ओपीडी में लगाया गया है.
