मियां - बीबी के झगड़े में पुलिस रही परेशान

परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय स्थित इंदिरा नगर रूपौहली गांव की एक दंपति के बीच का विवाद गुरुवार को परबत्ता थाना में चर्चा का विषय रहा. मुंगेर जिला के तारापुर गाजीपुर निवासी मो जलाल की 25 वर्षीय पुत्री नूरजहां खातून ने अपने पति व इंदिरा नगर रूपौहली निवासी मो नौशाद पर मारपीट करने का आरोप लगाते […]

परबत्ता : प्रखंड मुख्यालय स्थित इंदिरा नगर रूपौहली गांव की एक दंपति के बीच का विवाद गुरुवार को परबत्ता थाना में चर्चा का विषय रहा. मुंगेर जिला के तारापुर गाजीपुर निवासी मो जलाल की 25 वर्षीय पुत्री नूरजहां खातून ने अपने पति व इंदिरा नगर रूपौहली निवासी मो नौशाद पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से गुहार लगायी.

दिन भर चले इस नाटकीय घटना क्रम में दर्जनों लोगों थाना में जुट गये. महिला वा उसके पिता ने आरोप लगाया है कि उसके पति द्वारा महिला को बांध कर रखा जाता है. गुरुवार को भी दोपहर में थाना से होटल जाकर खाना खाने के क्रम में मारपीट की गयी. महिला के कथनानुसार पुलिस ने उसे उसके मायके सुरक्षित पहुंचा देने का इंतजाम किया. इस बीच कई नेताओं ने भी इस मामले में पहल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >