फोटो है 16 व 17 में कैप्सन : यज्ञ स्थल पर प्रवचन देते संत ,51 , हवन स्थल में हवन करते श्रद्धालु प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय, तेलिहार समीप स्थित यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को नौ दिवसीय श्रीश्री 108 महा विष्णु यज्ञ के चौथे दिन यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ी. हवन के दौरान बच्चे व श्रद्धालु प्रसाद व धूप के साथ लेकर आ रहे थे. संत समागम में कथावाचक भगवद गीता व रामचरित मानस की कथा सुना रहे थे. कथा के दौरान चित्रकुट के श्री बालयोगी विष्णुदत्त जी महाराज ने हार व जीत के आशक्ति से प्रभावित भक्तों को धैर्य व वासना के गुर रहस्यों से अवगत कराते हुए बताया कि सच्चा कर्मवीर वही है, जो जीत हार ,लाभ हानि से परे होकर कर्म में प्रवृत रहे. वहीं सच्चा ज्ञानी है. क्योंकि जन्म मरण, जीत हार एवं लाभ हानि तो सास्वत है. यज्ञ स्थल पर बनी 51 देवी-देवताओं की प्रतिमा व रात्रि में होने वाली रासलीला श्रद्धालुओं का मन मोह रहा है. भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक कमेटी के अध्यक्ष परमानंद सिंह, उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह , राकेश कुमार , सचिव अरुण कुमार सिंह , मनोज कुमार सिंह ,प्रकाश सिंह, महादेव सिंह , दिलीप सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह , जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह , आनंदी सिंह , कुलदीप सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों की अलग अलग टीम गठित कर महायज्ञ को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है.
विष्णु महायज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
फोटो है 16 व 17 में कैप्सन : यज्ञ स्थल पर प्रवचन देते संत ,51 , हवन स्थल में हवन करते श्रद्धालु प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय, तेलिहार समीप स्थित यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को नौ दिवसीय श्रीश्री 108 महा विष्णु यज्ञ के चौथे दिन यज्ञ […]
