उदयगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य

फोटो है 11,12 व 13 मेंकैप्सन- अर्घ्य देते श्रद्धालु , डाला ले जाते लोग व आराधना करती छठ वत्री प्रतिनिधि, खगडि़या गुरुवार को अहले सुबह छठ व्रतियों ने शहर के विभिन्न घाटों में उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. चैती छठ पर्व को लेकर व्रतियों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की. शहर के गंडक नदी किनारे छठ व्रतियों […]

फोटो है 11,12 व 13 मेंकैप्सन- अर्घ्य देते श्रद्धालु , डाला ले जाते लोग व आराधना करती छठ वत्री प्रतिनिधि, खगडि़या गुरुवार को अहले सुबह छठ व्रतियों ने शहर के विभिन्न घाटों में उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. चैती छठ पर्व को लेकर व्रतियों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की. शहर के गंडक नदी किनारे छठ व्रतियों ने सूर्य देव की आराधना की. शहर के अड्डा घाट, सीढ़ी घाट, अघोरी स्थान घाट पर चैती छठ पर्व को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु पूरे आस्था के साथ छठ पर्व को मनाते देखे गये. लोग अहले सुबह से ही विभिन्न घाटों पर जाते देखे गये. बच्चों में दिखा उत्साह छठ को लेकर विभिन्न घाटों पर बच्चों ने मस्ती की. छठ पर्व को लेकर बच्चों में उत्साह दिखा. बच्चों ने भी आस्था के साथ उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया. घाटों पर नहीं दिखी स्वच्छता चैती छठ पूजा को लेकर घाट की सफाई नहीं की गयी थी, जबकि छठ व्रती गंदगी के बीच ही पूजा -अर्चना कर रहे थे. घाट पर गंदगी देख श्रद्धालुओं में निराशा देखी गयी. छठ के गीतों से शहर हुआ गुंजायमानशहर के विभिन्न मार्गों में चैती छठ पूजा को लेकर छठ गीतों से गुंजायमान हो गया. लोग पूरे आस्था के साथ चैती छठ पूजा को लेकर नदी किनारे पूजा -अर्चना के लिए जाते देखे गये. पुलिस प्रशासन की नहीं थी व्यवस्थाअहले सुबह लोग घरों से निकल कर गंडक नदी किनारे घाट पर जाते देखे गये, लेकिन पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था नहीं देखी गयी. लोगों ने बताया कि आस्था का पर्व छठ है, जो हिंदू धर्म के लोग तन-मन से मनाते हैं. इसके बावजूद कोई सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम नहीं किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >