बाइक दुर्घटना में दो जख्मी

फोटो है 4 में कैप्सन : घायल का इलाज करते चिकित्सक अलौली. खगडि़या से अलौली आ रहे बाइक सवार को विपरीत दिशा से आ रही सवारी गाड़ी ने ठोकर मार दी. इस कारण बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये, जिसका इलाज पीएचसी अलौली में चल रहा है. घायल में एक की हालत गंभीर […]

फोटो है 4 में कैप्सन : घायल का इलाज करते चिकित्सक अलौली. खगडि़या से अलौली आ रहे बाइक सवार को विपरीत दिशा से आ रही सवारी गाड़ी ने ठोकर मार दी. इस कारण बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये, जिसका इलाज पीएचसी अलौली में चल रहा है. घायल में एक की हालत गंभीर बताया गया. चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार अलौली गांव के पप्पू नोनियां उर्फ लूल्हा व सतघट्टा गांव के नारायण यादव दोनों बाइक से अलौली आ रहे थे. अलौली खगडि़या मुख्य पथ पर इचरूआ मुसहरी के पास तेज रफ्तार से आ रही सवारी गाड़ी ने ठोकर मार दी. घायल को ऑटो चालक ने पीएचसी अलौली में भरती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. पप्पू नोनिया की हालत गंभीर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >