प्रतिमा को दी जायेगी प्राण प्रतिष्ठा

महेशखुंट. श्री श्री 108 दुर्गा मंदिर बाबू बगीचा रोहरी में बुधवार को अहले सुबह कलश यात्रा निकाली जायेगी. समिति के अध्यक्ष सुनील मंडल ने बताया कि कलश यात्रा में 1101 कुंवारी कन्याएं भाग लेंगी. वहीं शोभा यात्रा के बाद प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत पूजा-अर्चना किया जायेगा. जबकि रात्रि में भजन सम्राट सुनील मिश्रा […]

महेशखुंट. श्री श्री 108 दुर्गा मंदिर बाबू बगीचा रोहरी में बुधवार को अहले सुबह कलश यात्रा निकाली जायेगी. समिति के अध्यक्ष सुनील मंडल ने बताया कि कलश यात्रा में 1101 कुंवारी कन्याएं भाग लेंगी. वहीं शोभा यात्रा के बाद प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत पूजा-अर्चना किया जायेगा. जबकि रात्रि में भजन सम्राट सुनील मिश्रा के द्वारा भक्ति जागरण का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. उन्होंने कहा कि भक्तगण पूरी आस्था के साथ कलश यात्रा में भाग लेगी. कलश यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के द्वारा शुद्ध शीतल पेयजल, नीबू पानी, शरबत आदि की व्यवस्था की गयी है. वहीं मंदिर परिसर में आकर्षक पंडाल व भव्य तोरणद्धार से सजाया जा रहा है. समिति के सचिव उदय मंडल,कोषाध्यक्ष मनोज मद्देसिया, व्यवस्थापक अवध शर्मा, श्री कांत सिंह, जगदीश चंद्र वर्मा, दिनेश कुमार सिंह, मुन्नू यादव, दशरथ मंडल, मूर्ति दाता रविंद्र मंडल, सावित्री देवी, अनिरू मंडल पूजा के सफल संचालन में अपना सराहनीय योगदान दे रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >