फोटो है 4,5,6 व 7 में कैप्सन : मंदिर में स्थापित कलश, मेले में लगाया गया झूला, बनाया गया है भव्य पंडाल, लाल फताके से पट गया है शहर खगडि़या. शहर के राजेंद्र चौक से लेकर बखरी बस स्टैंड तक रामनवमी पर्व को लेकर पताका से दुकान सज गयी है. वहीं सुदूर ग्रामीण इलाके से लोग पताका व पूजन सामग्री की खरीदारी करने के लिए मुख्यालय पहुंचने लगे है. वहीं इस पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है. लोग रामनवमी पर्व को पूरी आस्था के साथ मनाते है. शनिवार के दिन रामनवमी पर्व को लेकर विभिन्न मंदिरों में पूजा -अर्चना के लिए भक्तजनों की भीड़ उमड़ पड़ती है. वहीं विभिन्न हनुमान मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया जाता है, जबकि उसी दिन कई जगहों पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है. वहीं खरीदारी विभिन्न मार्गों में पताका की खरीदारी करते देखे गये. दुकानदार आशीष कुमार ने बताया कि 10 से लेकर 50 रुपये तक का पताका उनके दुकान में उपलब्ध है. इधर, मथुरापुर पंचायत स्थित नवटोलिया मुहल्ला में रामनवमी के अवसर पर 84 घंटे का राम ध्वनि महायज्ञ का शुभारंभ को लेकर तैयारी की जा रही है.
रामनवमी पर्व के भक्तिरस में डूबा शहर
फोटो है 4,5,6 व 7 में कैप्सन : मंदिर में स्थापित कलश, मेले में लगाया गया झूला, बनाया गया है भव्य पंडाल, लाल फताके से पट गया है शहर खगडि़या. शहर के राजेंद्र चौक से लेकर बखरी बस स्टैंड तक रामनवमी पर्व को लेकर पताका से दुकान सज गयी है. वहीं सुदूर ग्रामीण इलाके से […]
