गोशाला मामले की सुनवाई 25 को

खगडि़या. गोशाला मामले की सुनवाई 25 मार्च को की जायेगी. प्रथम अपीलीय पदाधिकारी सह एडीएम एमएच रहमान ने लोक सूचना पदाधिकारी व आवेदक शैलेंद्र सिंह तरकर को सुनवाई में भाग लेने के लिए पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार आवेदक ने 10 बिंदुओं पर गोशाला कमेटी के अध्यक्ष सह एसडीओ से आरटीआइ के तहत सूचना […]

खगडि़या. गोशाला मामले की सुनवाई 25 मार्च को की जायेगी. प्रथम अपीलीय पदाधिकारी सह एडीएम एमएच रहमान ने लोक सूचना पदाधिकारी व आवेदक शैलेंद्र सिंह तरकर को सुनवाई में भाग लेने के लिए पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार आवेदक ने 10 बिंदुओं पर गोशाला कमेटी के अध्यक्ष सह एसडीओ से आरटीआइ के तहत सूचना मांगी थी. सूचना पूर्ण नहीं मिलने के बाद आवेदक ने प्रथम अपील के तहत एडीएम के समक्ष आवेदन दिया था. जिस पर एडीएम एमएच रहमान ने दोनों पक्षों को पत्र लिख कर सुनवाई में भाग लेने को कहा है. उल्लेखनीय है कि हाल ही दिनों में हुई जांच में स्थापक पैमाने में गड़बड़ी की बातें सामने आयी है. इसके बाद एसडीओ सुनील ने डीएम को जांच रिपोर्ट भेजते हुए गोशाला के मंत्री से स्पष्टीकरण पूछा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >