खगडि़या. मनरेगा योजना के तहत 31 मार्च तक जिले के सभी पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण होगा. सभी पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान जिला स्तर से प्रतिनियुक्ति पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे. डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने बताया कि 25 मार्च को ठुठी मोहनपुर, तेलौछ, घुतौली, नीरपुर, पूर्वी बोरने, रोहियार, बोरना, गोगरी, मदारपुर, मैरा, ईटहरी, रामपुर, दक्षिण ,जमालपुर, कोयला, उत्तरी जमालपुर, बासुदेव, मुश्कीपुर, काशिमपुर, कोठिया, सन्हौली, बछौता, घुसमुरी, विशनपुर, भदास उत्तरी, भदास दक्षिणी, संसारपुर, गौड़ाशक्ति ,रहीमपुर उत्तरी, रहीमपुर मध्य ,पूर्वी ठाठा, खजरैठा, महद्दीपुर, भरसो, दरियापुर, झेलवा, खिराडीह, कोलवारा, लगार, सियादतपुर, अगुवानी पंचायत में मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कराया जायेगा. इन्होंने कहा कि 30 मार्च को जिले के भिखारीघाट, चेराखेरा,आनंदपुर, मारन, दहमा, खैरी, खुटहा, अंबा इचरूआ ,सिमराहा, चॉदपुरा खुर्द, अलौली ,बांध चातर ,छिलकौड़ी, तथा बहारदुपुर पंचायत में तथा 31 मार्च को गौड़ाचक ,शंुभा ,रामपुर, अलौली, हथवन, मेघौना, सहसी, गोरियामी, रौन, हरिपुर, शहरबन्नी, पंचायत में मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण कराया जायेगा. डीडीसी ने स्पष्ट कहा है कि मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण हरेक पंचायत में वहां की जनता की मौजूदगी में होगा. जहां भी कागज पर सामाजिक अंकेक्षण कराने की शिकायत आयेगी. वहां दोषी मनरेगा कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
31 मार्च तक पंचायतों में होगा सामाजिक अंकेक्षण
खगडि़या. मनरेगा योजना के तहत 31 मार्च तक जिले के सभी पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण होगा. सभी पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान जिला स्तर से प्रतिनियुक्ति पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे. डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने बताया कि 25 मार्च को ठुठी मोहनपुर, तेलौछ, घुतौली, नीरपुर, पूर्वी बोरने, रोहियार, बोरना, गोगरी, मदारपुर, मैरा, ईटहरी, रामपुर, दक्षिण […]
