आशा दिवस पर डिवेट आयोजित

फोटो है 6 में कैप्सन : प्रतियोगिता में भाग लेतीं आशा प्रतिनिधि, चौथमआशा दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी सभा कक्ष आयोजित समारोह में आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सुरक्षा पर आधारित डिवेट प्रतियोगिता में भाग लिया. जच्चे बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ, टीकाकरण , टीबी रोगियों को डॉट कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य लाभ […]

फोटो है 6 में कैप्सन : प्रतियोगिता में भाग लेतीं आशा प्रतिनिधि, चौथमआशा दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी सभा कक्ष आयोजित समारोह में आशा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य सुरक्षा पर आधारित डिवेट प्रतियोगिता में भाग लिया. जच्चे बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ, टीकाकरण , टीबी रोगियों को डॉट कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य लाभ विषयों पर डिवेट कार्यक्रम चलाया गया. समारोह का उद्घाटन पीएचसी प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने किया. उन्होंने स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन द्वारा आशा के कार्य एवं कर्तव्य की जानकारी दी. उन्होंने मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं की विभाग द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया. उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रथम पुरस्कार धमाहरा, के ममता कुमारी को दिया गया. वहीं द्वितीय प्रस्तुति पुरस्कार झेलोड़ी के पिंकी कुमारी को दिया गया. तृतीय श्रेणी का प्रशस्ति पुरस्कार से देवका की संगीता कुमारी को सम्मानित किया गया. मौके पर 28 फरवरी को सेवानिवृत्त प्राप्त वरीय लिपिक राज किशोर वर्मा को आशा कार्यकर्ताओं ने सम्मान विदाई किया. मौके पर पीएचसी स्वास्थ्य प्रबंधक रिपुन्जय कुमार, सहायक दीपक कुमार सहित पीएचसी स्वास्थ्य कर्मी एवं डॉक्टर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >