खगडि़या. गोशाला रोड स्थित जिला शतरंज संघ के कार्यालय में सोमवार को संघ के उपाध्यक्ष प्रदूमण कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई. सचिव विप्लब रंधीर ने बैठक में पिछले वर्ष आयोजित प्रतियोगिता व राज्य स्तर पर भाग लेने वाले जिला के खिलाडि़यों की उपलब्धियों की जानकारी दी. वहीं संघ के कोषाध्यक्ष अमरजीत कुमार सिंह ने वार्षिक आय व्यय को बैठक में पेश किया और सभी ने सर्व सम्मति से पुष्टि की. उक्त बैठक में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता 9 अपै्रल से 12 अप्रैल तक सीनियर एवं 15 वर्ष से कम आयू के बाल एवं बालिकाओं के लिए छठी जिला शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में डॉ जैनेंद्र कुमार, संतोष कुमार सिंह, नवीन गोयनका, राज कुमार शर्मा, चंदन कुमार एवं मदन मोहन सिंह उपस्थित थे.
शतरंज संघ के कार्यकारिणी की बैठक आयोजित
खगडि़या. गोशाला रोड स्थित जिला शतरंज संघ के कार्यालय में सोमवार को संघ के उपाध्यक्ष प्रदूमण कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई. सचिव विप्लब रंधीर ने बैठक में पिछले वर्ष आयोजित प्रतियोगिता व राज्य स्तर पर भाग लेने वाले जिला के खिलाडि़यों की उपलब्धियों की जानकारी दी. वहीं संघ के कोषाध्यक्ष अमरजीत […]
