अमनी में शहीदों के याद में निकाली गई रैली

मानसी. अमनी पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को ग्राम विकास समीती की 17 वां वर्षगांठ मनाया गया. वर्षगांठ के अवसर पर 23 मार्च को देश के लिए अपने जान की बाजी लगा देने वाले शहीद भगत सिंह,शहीद सुखदेव,एवं शहीद राजगुरु को याद करते हुए उनके चित्रों पर माल्यापर्ण किया गया. […]

मानसी. अमनी पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को ग्राम विकास समीती की 17 वां वर्षगांठ मनाया गया. वर्षगांठ के अवसर पर 23 मार्च को देश के लिए अपने जान की बाजी लगा देने वाले शहीद भगत सिंह,शहीद सुखदेव,एवं शहीद राजगुरु को याद करते हुए उनके चित्रों पर माल्यापर्ण किया गया. वहीं वर्षगांठ के मौके पर बाजे गाजे के साथ रैली भी निकाला गया. इधर रैली के उपरांत अमनी मध्य विद्यालय के प्रांगण में सभा को संबोधित करते हुए अमनी मुखिया प्रमोद कुमार सिंह ने खुले में शौच नहीं करने की लोगों से अपील किया. जबकि गांवों में शराब पर भी रोक लगाने की मांग अमनी कंे जनता से किया. वहीं सरकार से एपीएल परिवारों जो गरीब निसहाय हैं, जिनका नाम किसी कारणवश बीपीएल से छुट गया है उन लोगों को भी पेंशन देने की मांग किया. वहीं गांवों के विकास को लेकर कई प्रस्ताव भी लिया गया. मौके पर सरपंच रामप्रवेश यादव,रामचंद्र पंडित,बहादुर मुनी,पप्पु मुनि,सुरैश सदा,उमेश सदा,सकलदीप सदा सहित दजनों लोगों ने भी सभा को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >