मैट्रिक परीक्षा : कदाचार रोकने में प्रशासन के छूट रहे पशीनें

गोगरी अनुमंडल में परीक्षार्थी हुए 74 निष्कासिततीन फर्जी महिला परीक्षार्थी सहित 38 अभिभावक गिरफ्तारप्रतिनिधि, गोगरीमैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को हिंदी की परीक्षा हुई. क्षेत्र के सभी 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई. उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद परीक्षा के पांचवें दिन कदाचार रोकने को लेकर अधिकारी सक्रिय दिखे. एसडीओ ने […]

गोगरी अनुमंडल में परीक्षार्थी हुए 74 निष्कासिततीन फर्जी महिला परीक्षार्थी सहित 38 अभिभावक गिरफ्तारप्रतिनिधि, गोगरीमैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को हिंदी की परीक्षा हुई. क्षेत्र के सभी 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा हुई. उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद परीक्षा के पांचवें दिन कदाचार रोकने को लेकर अधिकारी सक्रिय दिखे. एसडीओ ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. कदाचार के आरोप में अनुमंडल के विभिन्न केंद्रों से कुल 74 परीक्षार्थी निष्कासित किये गये. वहीं कदाचार करवाने के आरोप में गोगरी में कुल 38 अभिभावक को गिरफ्तार किया गया. एक परीक्षा केंद्र से तीन महिला फर्जी परीक्षार्थी धराया. निष्कासन में सर्वाधिक 30 परीक्षार्थी भगवान उच्च विद्यालय केंद्र से किये गये. वहीं मध्य विद्यालय बुल्लीचंद से आठ, केडीएस कालेज से नौ, पीएल शिक्षा निकेतन से तीन, पटेल से तीन, मध्य विद्यालय मथुरापुर से दो, मध्य विद्यालय श्री शिरनियां से एक, तथा राष्ट्रीय उच्च विद्यालय से तीन फर्जी परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया. अधिकांश कदाचारी गोगरी एसडीओ संतोष कुमार द्वारा धड़े गये. मथुरापुर में बीडीओ रंजीत कुमार ने तो राष्ट्रीय उच्च विद्यालय में मोबाइल दंडाधिकारी सह सीओ सुनील कुमार ने तीन फर्जी को पकड़ा जिनमें एक भागलपुर व दो बलतारा की थी. जो इंदिरा उच्च विद्यालय माधवपुर से फार्म भर कर यहां दुसरे के बदले में परीक्षा दे रही थी. एसडीपीओ संजय कुमार कदाचार पर रोक को लेकर स्वयं केंद्र के बाहर अभिभावकों पकड़ने के लिए भी दौड़ लगाते रहे. वहीं एसपी भी गोगरी पहुंच कर केंद्रों का जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >