मानवाधिकार आयोग से मानदेय की गुहार

परबत्ता. प्रखंड बैसा निवासी नीरज कुमार ने बिहार मानवाधिकार आयोग को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. नीरज कुमार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत गोगरी, परबत्ता तथा बेलदौर पंचायत में तकनीकी पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करने के बाद विभाग ने पर्यवेक्षण शुल्क की राशि नहीं देने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया […]

परबत्ता. प्रखंड बैसा निवासी नीरज कुमार ने बिहार मानवाधिकार आयोग को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. नीरज कुमार ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत गोगरी, परबत्ता तथा बेलदौर पंचायत में तकनीकी पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करने के बाद विभाग ने पर्यवेक्षण शुल्क की राशि नहीं देने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. आवेदक द्वारा पूर्व में प्राथमिक शिक्षा के डीपीओ को भी आवेदन दिया था. बहरहाल राज्य मानवाधिकार द्वारा मामले क संज्ञान लेकर विभाग को पत्र भेजा. आयोग के पत्र मामले की जांच करायी गयी. निरीक्षी पदाधिकारी सह डीपीओ ने पत्र के द्वारा राशि के भुगतान की अनुशंसा भी की गयी है. बिहार शिक्षा परियोजना के सहायक अभियंता सुभाष कुमार ने भी अपने जांच प्रतिवेदन में भुगतान करने की अनुशंसा किया है. इसके बावजूद भुगतान की दिशा में कोई प्रगति नहीं हो पा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >