अनुसेवक की मौत पर शोक

खगडि़या. साहेबपुर कमाल अंचल कार्यालय में कार्यरत अनुसेवक प्रख्ंाड के बकिया गांव के निवासी 45 वर्षीय अशोक पासवान की अचानक मौत ड्यूटी जाने के क्रम में हो गयी. शनिवार को घर से कार्यालय जाने के क्रम में गांव के मध्य विद्यालय के पास अचानक उनकी तबीयत खराब होने से मौत हो गयी. घटना की सूचना […]

खगडि़या. साहेबपुर कमाल अंचल कार्यालय में कार्यरत अनुसेवक प्रख्ंाड के बकिया गांव के निवासी 45 वर्षीय अशोक पासवान की अचानक मौत ड्यूटी जाने के क्रम में हो गयी. शनिवार को घर से कार्यालय जाने के क्रम में गांव के मध्य विद्यालय के पास अचानक उनकी तबीयत खराब होने से मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पूरे गांव में कोहराम मच गया. परिजनों ने अचानक घटी घटना को लेकर काफी मर्माहत हुए. परिजनों द्वारा अनुसेवक की मौत की सूचना स्थानीय थाना सहित साहेबपुर कमाल के अंचल कार्यालय को दी गयी. मौके पर पूर्व मुखिया राजीव सिन्हा, वर्तमान मुखिया अमर कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पासवान ने मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >