चौथे दिन समाप्त हुआ अनशन

फोटो है 3 में कैप्सन : अनशन समाप्त कराने के लिए पहुंचे सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा खगडि़या. महादलित विकास मंच के तत्वावधान में चास व बास की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चित कालीन अनशन बुधवार को चौथे दिन सदर सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा के पहल पर समाप्त हो गया. अनशन समाप्ति के पूर्व अनशनकारियों […]

फोटो है 3 में कैप्सन : अनशन समाप्त कराने के लिए पहुंचे सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा खगडि़या. महादलित विकास मंच के तत्वावधान में चास व बास की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चित कालीन अनशन बुधवार को चौथे दिन सदर सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा के पहल पर समाप्त हो गया. अनशन समाप्ति के पूर्व अनशनकारियों ने समाहर्ता द्वारा मांग पूरा करने को लेकर हवन किया गया. तत्पश्चात सदर सीओ ने अनशन कारियों को जिलाधिकारी राजीव रोशन द्वारा परचा व दखल दिलाने को लेकर सहमति पत्र निर्गत करने का आश्वासन के बारे में कहा गया. मंच के प्रदेश संयोजक राजेश कुमार सदर ने बताया कि मार्च क्लोजिंग को लेकर जिला प्रशासन व्यस्त है. जिला प्रशासन द्वारा मार्च के बाद परचा व दखल दिलाने के आश्वासन पर अनशन पर बैठे लुखनी देवी, प्रियात्मा देवी, शंभु राम आदि कार्यकर्ता को जूस पीला कर अनशन समाप्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >