रेलवे ओवर ब्रिज के लिए अभाविप करेगा आंदोलन

फोटो है 4 में कैप्सन : बैठक करते अभाविप कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, खगडि़याअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक गुरुवार को स्थानीय नगर कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता अंकित सिंह चंदेल ने की. इस दौरान प्रदेश मंत्री भरत सिंंह जोशी ने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज का जल्द ही जल्द निर्माण हो साथ ही गोशाला रोड व अस्पताल […]

फोटो है 4 में कैप्सन : बैठक करते अभाविप कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, खगडि़याअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक गुरुवार को स्थानीय नगर कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता अंकित सिंह चंदेल ने की. इस दौरान प्रदेश मंत्री भरत सिंंह जोशी ने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज का जल्द ही जल्द निर्माण हो साथ ही गोशाला रोड व अस्पताल रोड के सड़क का निर्माण कराया जाये. निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर कार्यकर्ता चरणबद्ध आंदोलन करेंगी. साथ ही इस विषय को 26 मार्च के पटना रैली में भी उठायेगी. वहीं कमेटी के नगर मंत्री अंकित सिंह चंदेल ने कहा कि ओवर ब्रिज के साथ साथ सड़क का निर्माण नहीं होने से शहरवासियों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ता है. मौके पर विजय कुमार यादव, संजीत राणा, मनीष सूर्यवंशी, आनंद राज, सोनू कुमार, सुमन राज, विक्रांत कमार, उत्तम कुमार, राजा, प्रियांशु कुमार, अजय कुमार, मो वसीम, मो मुजाहिद, मो समीम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >