लोजपा की बैठक में पुल मरम्मत का उठा मुद्दा

फोटो है 14 में कैप्सन : बैठक करते लाजपा कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड लोजपा की बैठक गुरुवार को कला मंच में हुई. इसमें लोजपा के स्थानीय नेताओं ने बीपी मंडल पुल के मरम्मत में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की. इसके अलावा स्टील पाईल पुल को अविलंब मरम्मत करने के सवाल को लेकर सात अप्रैल को […]

फोटो है 14 में कैप्सन : बैठक करते लाजपा कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, बेलदौरप्रखंड लोजपा की बैठक गुरुवार को कला मंच में हुई. इसमें लोजपा के स्थानीय नेताओं ने बीपी मंडल पुल के मरम्मत में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त की. इसके अलावा स्टील पाईल पुल को अविलंब मरम्मत करने के सवाल को लेकर सात अप्रैल को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. उक्त समस्या के निदान को लेकर 15 अप्रैल को एनएच 31 को महेशखूंट में दिन के 10 बजे से लेकर दो बजे तक जाम करने का लोजपा कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया. इसमें पुल मरम्मत को लेकर हो रही विलंब के लिए राज्य सरकार के उदासीन रवैया को जिम्मेवार बताया. इस दौरान पूर्व विधायक सुनीता शर्मा ने संगठन के मजबूती पर बल दिया. पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव सह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार निषाद ने भी अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर पूर्व सरपंच बालेश्वर शर्मा, दयानंद पासवान, इंद्रदेव चैधरी, अंजनी चैधरी, अंजू सिंह, सूर्यनारायण साह, उमेश शर्मा, प्रभुनारायण चैधरी आदि उपस्थित थे. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मणिकांत महतो ने पंचायत अध्यक्षों की सूची भी कमेटी के सामने प्रस्तुत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >