बेलदौर. थाना क्षेत्र के एनएच 107 शिवनगर चौक के समीप बुधवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच कर बेसुध पड़े घायल युवक को पीएचसी लाया. पीएचसी में गंभीर रूप से घायल युवक का चिकित्सक विभूति भूषण सिंह, डॉ विनोद कुमार व सहायक कर्मी राहुल कुमार ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया . घायल के जेब से मिली डायरी व बोटर कार्ड से युवक की पहचान मधेपुरा जिले के ग्वालपारा थानाक्षेत्र के श्याम (खोखसी ) गांव निवासी नारायण मुखिया के पुत्र सुचित मुखिया के रुप मे की गयी. डायरी से मिले नंबर पर पुलिस ने घटना की सुचना इनके परिजनो को दी. परिजनो ने बताया कि उक्त घायल युवक पेशे से अमीन है व उसी काम से बेलदौर गये थे. प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
सड़क हादसा में युवक घायल
बेलदौर. थाना क्षेत्र के एनएच 107 शिवनगर चौक के समीप बुधवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटना स्थल पहुंच कर बेसुध पड़े घायल युवक को पीएचसी लाया. पीएचसी में गंभीर रूप से घायल युवक का चिकित्सक विभूति भूषण सिंह, डॉ […]
