फोटो है 9 में कैप्सन : संवाददाताओं को संबोधित करते पूर्व विधायक.खगडि़या. आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में वाम एकता के साथ विधान सभा चुनाव में भाग लेंगे और भाजपा को सत्ता से दूर रखेंगे. उक्त बातें मंगलवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य मंत्री का सत्यनारायण सिंह ने प्रेस को संबोधित कर कहीं. उन्होेंने कहा हिक इसके लिए पार्टी अपना रणनीति बना रही है और विधान सभा के क्षेत्र में भाकपा का मजबूती प्रदान करने के लिए संपर्क किया जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा भूमि अधिग्रहण के मामले में आंदोलन करेंगी और जिले में जनवितरण प्रणाली विक्रेता की मनमानी, तथा भ्रष्टाचार मुक्त अभियान चलायेंगी. उन्होंने कहा कि सूबे में भाकपा की खोई हुई जमीनी कार्यकर्ताओं को वापस लाया जायेगा. ताकि आगामी विधान सभा चुनाव में भाकपा का प्रदर्शन बेहतर हो सकें. उन्होंने कहा कि आगामी 25 मार्च से 29 मार्च तक पांडीचेरी में 22 वां महाधिवेशन आयोजित किया जाना है. उसी महाधिवेशन के बाद चुनाव मैदान में भाग लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर पार्टी के द्वारा कमेटी तथा बूथ कमेटी का निर्माण किया गया है.उक्त अवसर पर भाकपा नेता प्रभाशंकर प्रसाद सिंह, प्रभाकर सिंह के अलावा दर्जनों भाकपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
भाजपा को सत्ता से दूर रखेंगे : सत्यनारायण
फोटो है 9 में कैप्सन : संवाददाताओं को संबोधित करते पूर्व विधायक.खगडि़या. आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में वाम एकता के साथ विधान सभा चुनाव में भाग लेंगे और भाजपा को सत्ता से दूर रखेंगे. उक्त बातें मंगलवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के राज्य मंत्री का सत्यनारायण सिंह ने प्रेस को संबोधित कर कहीं. उन्होेंने […]
