डुमरी पुल जर्जर, जुगाड़ नाव पुल लगता है जाम

फोटो 2 में कैप्सन: जुगाड़ पुल पर जाम के कारण डुमरी पुल पर पैदल चल कर पसीने बहा रहे हैं यात्री. प्रतिनिधि, बेलदौरखगडि़यावासियों को इन दिनों जाम की समस्या से काफी परेशान होना पड़ रहा है. मंगलवार को जुगाड़ नाव पुल के दोनों छोड़ पर वाहनों की लंबी कतार व जुगाड़ पुल पर दोनों तरफ […]

फोटो 2 में कैप्सन: जुगाड़ पुल पर जाम के कारण डुमरी पुल पर पैदल चल कर पसीने बहा रहे हैं यात्री. प्रतिनिधि, बेलदौरखगडि़यावासियों को इन दिनों जाम की समस्या से काफी परेशान होना पड़ रहा है. मंगलवार को जुगाड़ नाव पुल के दोनों छोड़ पर वाहनों की लंबी कतार व जुगाड़ पुल पर दोनों तरफ से वाहनों के काफिले को देख लोगों के पसीने उतर रहे थे. ज्ञात हो कि डुमरी पुल जर्जर होने की वजह से जुगाड़ नाव पुल बनाया गया है. इस पर छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. इसका निर्माण लोगों निजी स्तर पर किया है. ऐसे में लाखों की लागत से बनी जुगाड़ पुल तो करोड़ो की कमाई कर नाव संचालक समेत इनके संरक्षकों के लिए कामधेनु साबित हो ही रही है. सरकार द्वारा डुमरी पुल मरम्मत कार्य में जितना देर हो रहा है. इससे आम लोग परेशान और जुगाड़ पुल संरक्षक खुश हैं. -लागत से कई गुणा अधिक हो रही कमाई लगभग 40 नाव को जोड़कर साढ़े आठ लाख की अतिरिक्त लागत से बनी जुगाड़ नाव पुल का उद्घाटन स्थानीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने बीते 31 दिसंबर को किया था. बीते ढ़ाई माह के कमाई का आकलन की जाय तो करोड़ रुपये तक पहुंच जायेगी, लेकिन सुरक्षा के मानकों की जांच की जाय तो किसी भी मानक पर खड़ा नहीं उतरता दिखता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >