महेशखूंट-अगुवानी पथ जर्जर, परेशानी

गोगरी. क्षेत्र के गोगरी बाजार को महेशखूंट-आगुवानी पथ से जोड़ने वाली सड़क की जर्जर हो गयी. इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उक्त सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गयी है. जिस पर वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. चार किलोमीटर लंबी उक्त सड़क गोगरी पंचायत […]

गोगरी. क्षेत्र के गोगरी बाजार को महेशखूंट-आगुवानी पथ से जोड़ने वाली सड़क की जर्जर हो गयी. इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उक्त सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गयी है. जिस पर वाहन तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. चार किलोमीटर लंबी उक्त सड़क गोगरी पंचायत व बाजार वासियों के अलावा धनखेता और दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए महेशखूंट तक आने -जाने का सरल मार्ग है, जो कौवाकोल मोड़ के पास महेशखूंट -आगुवानी पथ में मिलती है. इस कारण उक्त सड़क पर छोटे बड़े वाहनों के अलावा रिक्शा, टमटम ऑटो आदि का आना -जाना लगा रहता है. इसके बावजूद सड़क की दशा की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >