भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में जदयू ने रखा उपवास

फोटो है. 1 ,2,26 मेंकैप्सन: धरना पर बैठे विधायक पूनम देवी यादव, विधान पार्षद सोनेलाल मेहता व जदयू कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खगडि़या/ चौथमसमाहरणालय के समक्ष केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में जदयू कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा. उपवास कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साधना देवी ने की. मौके पर सदर विधायक पूनम देवी यादव ने […]

फोटो है. 1 ,2,26 मेंकैप्सन: धरना पर बैठे विधायक पूनम देवी यादव, विधान पार्षद सोनेलाल मेहता व जदयू कार्यकर्ता प्रतिनिधि, खगडि़या/ चौथमसमाहरणालय के समक्ष केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में जदयू कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा. उपवास कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साधना देवी ने की. मौके पर सदर विधायक पूनम देवी यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के जन विरोधी नीति किसानों के हित में नहीं है.भूमि अधिग्रहण विधेयक का विरोध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जारी रहेगा. वहीं विधान पार्षद सोनेलाल मेहता ने भी संबोधित किया. मौके पर जदयू प्रवक्ता अरविंद मोहन, उपाध्यक्ष बबलू मंडल, दीपक कुमार सिन्हा,पंकज पटेल, राजकुमार फोगला, शंभु झा आदि उपस्थित थे. वहीं प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार,दिनेश महतो आदि ने उपवास रखा . चौथम प्रतिनिधि के अनुसार, जदयू नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय उपवास रखा गया. उपवास कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के महादलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र दास ने किया. मौके पर प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार ने केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून को किसान विरोधी करार दिया. वहीं जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष शंभु प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति के खिलाफ पार्टी चरणबद्ध आंदोलन चलायेगी. मौके पर पार्टी नेता संजय कुमार, धनोज दास, पूनम देवी, रंजो देवी, अनिल राम, राजेंद्र राम, लालचन सदा, रामवरण सिंह, शशिभूषण सिंह, पवन कुमार सिंह, रामोतार सदा, रुदल सदा, कैलाश दास, इंद्रदेव दास,महेंद्र सदा, शत्रुध्न सिंह, अजय कुमार, चलित्तर सदा , रणविजय पोद्दार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >