ग्राम कचहरी का प्रशिक्षण शुरू

अलौली. प्रखंड के स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण भवन में मंगलवार को तीसरे चरण का ग्राम कचहरी प्रशिक्षण की शुरुआत हुई. इसमें सिमराहा, गौड़ाचक, शुंभा पंचायत, के सरपंच, पंच व न्याय सचिव ने प्रशिक्षण में भाग लिया. प्रशिक्षण में फौजदारी मामले के अधिवक्ता शशिकांत सिंह, महेश कुमार सिंह, दीवानी मामले के अधिवक्ता प्रेमचंद्र प्रसाद, शिवनंदन महतो […]

अलौली. प्रखंड के स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण भवन में मंगलवार को तीसरे चरण का ग्राम कचहरी प्रशिक्षण की शुरुआत हुई. इसमें सिमराहा, गौड़ाचक, शुंभा पंचायत, के सरपंच, पंच व न्याय सचिव ने प्रशिक्षण में भाग लिया. प्रशिक्षण में फौजदारी मामले के अधिवक्ता शशिकांत सिंह, महेश कुमार सिंह, दीवानी मामले के अधिवक्ता प्रेमचंद्र प्रसाद, शिवनंदन महतो थे. प्रतिभागियों ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सही मॉनीटरिंग का अभाव के कारण प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहतर नहीं हो पा रही है. महिला प्रतिभागियों ने बताया कि वैसी जगह पर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है. जहां न तो पानी न ही शौचालय की कोई व्यवस्था है. न ही कोई कुछ देखने वाले ही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >