-एआरओ ने दिये सभी बीएलओ को निर्देशप्रतिनिधि, खगडि़या. फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने के निर्देश दिये गये हैं. सोमवार को 149 खगडि़या विधानसभा क्षेत्र तथा 148 अलौली विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के साथ बैठक आयोजित कर डीसीएलआर सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ओमप्रकाश महतो ने फर्जी मतदाताओं के नाम एक सप्ताह में मतदाताओं सूची से हटाने का निर्देश दिया. प्रखंड के सभागार में आयोजित बैठक में ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में दो बार अंकित है. उनकी सूची सभी बीएओ को दी गयी साथ ही ऐसे मतदाताओं के लिए नोटिस भी बीएलओ को दिया गया. डीसीएलआर ने नाम हटाने के पूर्व सभी ऐसे मतदाताओं को नोटिस देकर यह पूछने का निर्देश दिया है कि वे मतदाता सूची के किस क्रमांक में रहना चाहते है. उन्होंने सभी बीएलओ को इपिक के संदर्भ में भी निर्देश दिये बताया गया कि एक ही नबंर का इपिक एक से अधिक मतदाता को दिया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसे इपिक को रद्द कर पुन: सही इपिक बनाया गया है. इसका वितरण बीएलओ द्वारा ही मतदाताओं के बीच किया जायेगा . बैठक में डीसीएलआर ने सभी बीएलओ को एक ही नंबर के जारी एक से अधिक इपिक को मतदाताओं से वापस लेकर इनके लिए बनाया गया नया इपिक मतदाताओं को देने का भी निर्देश दिया. जानकारी के अनुसार खगडि़या एवं अलौली विधान सभा में करीब 6 हजार मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में एक से अधिक बार दर्ज है. जिसे 8 मार्च तक हटाने का निर्देश दिया गया है. बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार सहित कई बीएलओ उपस्थित थे.
फर्जी मतदाताओं के हटेंगे नाम
-एआरओ ने दिये सभी बीएलओ को निर्देशप्रतिनिधि, खगडि़या. फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने के निर्देश दिये गये हैं. सोमवार को 149 खगडि़या विधानसभा क्षेत्र तथा 148 अलौली विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के साथ बैठक आयोजित कर डीसीएलआर सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ओमप्रकाश महतो ने फर्जी मतदाताओं के नाम एक सप्ताह में मतदाताओं सूची से […]
